• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौतः पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर हुआ हादसा, तीन गंभीर घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौतः पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर हुआ हादसा, तीन गंभीर घायल

PALI SIROHI ONLINE

वीरवाड़ा (पिंडवाड़ा)-पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास आज दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना के समय दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया। अस्पताल में घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर क्रेन बुलाई।

क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाकर किनारे किया जा रहा है, ताकि यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Previous Post

3 साल तक छिपा रहा था नशे का कारोबारी: फोन नहीं रखता था, रास्ते के लोगों के मोबाइल से करता था संपर्क, 3 साल बाद पकड़ा गया

Next Post

पाली में बाइक टक्कर से 9वीं स्टूडेंट का पैर टूटा:बाइक सवार के नशे में होने का आरोप, हॉस्पिटल में भर्ती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page