• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली जिला चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मणराम मेन्शन का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 3, 2026
in Local
0
बाली जिला चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मणराम मेन्शन का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

PALI SIROHI ONLINE

बाली जिला चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मणराम मेन्शन का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

बाली। बाली जिला चिकित्सालय में कार्यरत नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मणराम मेन्शन के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह में बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र बागोरिया, जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. भरत टेलर, प्रशासनिक अधिकारी गौतम पालीवाल, लेखाकार कैलाश शर्मा, ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहनलाल गहलोत, ब्लॉक प्रोग्राम अधिकारी मोहम्मद अजहरूद्दीन, हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश, नितिन परिहार, मदनलाल डांगी, जगदीश वैष्णव सहित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने लक्ष्मणराम मेन्शन का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्मणराम मेन्शन ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों और व्यवहार को सदैव याद रखा जाएगा। समारोह का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ हुआ।

View this post on Instagram

वीडियो

Previous Post

श्रीसेला निवासी रामाराम राठौड के सेवानिवृत्ति पर ब्लॉक BCMO सहित स्टाफ ने माला साफा पहना कर दी बधाई

Next Post

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए आवश्यक निर्देश जारी,जिला ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page