• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

स्कूल खुल गए, लेकिन आंगनबाड़ी पर 7 जुलाई तक ताले लटके रहेंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 3, 2026
in Local
0
स्कूल खुल गए, लेकिन आंगनबाड़ी पर 7 जुलाई तक ताले लटके रहेंगे

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली | आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले लटके हैं। वजह है कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। अप्रैल, मई और जून का सरकार ने किराया नहीं चुकाया है। इस वजह से शहर के करीब 6 हजार पंजीकृत नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पूरक पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर टीकाकरण जैसी जरूरी सेवाएं मिलती हैं। बता दें कि 130 केंद्रों में से करीब 115 केंद्र हैं जो कि किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं।

प्रवेशोत्सव पर भी अटका : इस समय विभाग को नए बच्चों के नामांकन के लिए प्रवेशोत्सव आयोजित करना था। यदि यह स्थिति कुछ दिन और बनी रही, तो बच्चों के शुरुआती मानसिक-शारीरिक विकास और शिक्षा पर ऐसा प्रतिकूल असर पड़ेगा जिसकी भरपाई मुश्किल होगी। नए बच्चों का नामांकन रुक गया है।

1 से 7 जुलाई तक है तालाबंदी : राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सुषमा शर्मा ने बताया कि हमने हमारी मांगों को लेकर सभी सेंटरों पर तालाबंदी कर रखी है। 1 जुलाई से तालाबंदी कर रखी है। 7 जुलाई तक प्रदर्शन जारी रहेगा

Previous Post

20 वर्षीय युवती ने फंदा लगा दी जान, 2 माह पहले हुई शादी

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री में कई पदों पर भर्ती, 8 को होगा इंटरव्यू

Next Post

जवाहर नवोदय विद्यालय कालंद्री में कई पदों पर भर्ती, 8 को होगा इंटरव्यू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page