PALI SIROHI ONLINE
रोहट कस्बे के सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजन को सौंप दिया। मामले की जांच रोहट उपखंड अधिकारी करेंगे।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सानिया (20) पुत्री हमीद शाह निवासी सदर बाजार, रोहट के रूप में हुई है। मृतका के पिता हमीद शाह पुत्र मोहम्मद शाह की रिपोर्ट परमामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का पता उस समय चला, जब सानिया की एक सहेली उससे मिलने घर पहुंची। कई बार आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से जवाब नहीं मिला तो उसने परिजन को सूचना दी। इसके बाद पिता और पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे, जहां सानिया फंदे से लटकी मिली। पुलिस के अनुसार सानिया का विवाह 2 मई 2026 को पाली में हुआ था। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जब्बरसिंह एवं एएसआई मोडाराम पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे।


