PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-सगाई और शादी के समय युवती की मिर्गी की बीमारी छिपाकर धोखे से विवाह कराने तथा बाद में 15 लाख रुपए की मांग कर धमकाने का मामला सामने आया है। शिवगंज पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर पत्नी सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवगंज निवासी किशनलाल पुत्र बाबूलाल प्रजापत ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी 9 दिसंबर, 2024 को वाडका निवासी पायल पुत्री मोहनलाल प्रजापत से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद पत्नी को बार-बार बेहोशी आने और अचानक गिरने की शिकायत हुई।चिकित्सकीय जांच में उसे मिर्गी से पीड़ित बताया गया। किशनलाल का आरोप है कि यह जानकारी न तो सगाई के समय दी गई और न ही विवाह से पहले बताई गई। इससे उन्हें और उनके परिवार को धोखे में रखकर शादी कराई गई।
समझौते के बाद भी विवाद बढ़ा रिपोर्ट के अनुसार बीमारीकी जानकारी सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद समझौते के लिए समाज के पंचों की मौजूदगी में बैठक हुई। आरोप है कि सामाजिक स्तर पर विवाद निपटाने के लिए सोने-चांदी के जेवरात, अलमारी, पलंग, कूलर सहित अन्य सामान लौटाने की बात तय हुई थी।


