PALI SIROHI ONLINE
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, नाना मंडल कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
बाली। नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाली जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी की मौजूदगी में नाना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया।
रक्तदान शिविर में सादलाराम देवासी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रवण देवासी (आमलिया), अरविंद गरासिया, बाबूभाई गरासिया, केसाराम (ठंडी बेरी), शेर सिंह पंवार, हरी सिंह (चामुंडेरी), मदन भाई (नाना) सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


