PALI SIROHI ONLINE
मारपीट के मामले में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, नाना पुलिस की कार्रवाई
बाली। बाली उपखंड की नाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरधनपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक सवाराम पुत्र वीरमाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि नाना गांव के निकट हुई मारपीट की घटना के मामले में गोरधनपुरा निवासी सवाराम पुत्र वीरमाराम को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया कि पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेन सिंह महेचा तथा सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना पुलिस अपराधियों, बदमाशों, तेज गति से वाहन चलाने वालों, शराब के नशे में वाहन चलाने वालों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।


