PALI SIROHI ONLINE
रास्ता रोककर मारपीट व बंधक बनाने का मामला दर्ज, तीन आरोपियों के खिलाफ केस
बाली। बाली उपखंड के नाना पुलिस थाने में रास्ता रोककर मारपीट करने तथा बंधक बनाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सादड़ी निवासी लक्ष्मण पुत्र नाथूराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीपला निवासी कालूराम पुत्र नारायणलाल गरासिया सहित तीन लोगों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा उसे बंधक बनाया।
नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


