PALI SIROHI ONLINE
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 72वां जन्मदिन बिजोवा गौशाला में मनाया
नगराज वैष्णव
रानी/ विजोवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 72वां जन्मदिन गुरुवार को बिजोवा स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर एवं गौसेवा कर श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह, मोहन सोलंकी, मुकेश गर्ग, छत्रपाल सिंह, महामंत्री मोहन मारूं, पूर्व सरपंच नरेश आगरी, देवराज परमार, रमेश गोमतीवाल, गोविंद गोमतीवाल, रमेश भटनागर, हंसमुख गोमतीवाल, लाखाराम देवासी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

