• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली डॉक्टर डे पर चिकित्सको का हुआ सम्मान,कोरोना महामारी में दी गई सेवाओ की हुई सराहना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 2, 2026
in Local
0
बाली डॉक्टर डे पर चिकित्सको का हुआ सम्मान,कोरोना महामारी में दी गई सेवाओ की हुई सराहना

PALI SIROHI ONLINE

बाली डॉक्टर डे पर चिकित्सको का हुआ सम्मान समारोह राजस्थान पेंशनर समाज उत्सव का बाली जिला पाली के सानिध्य में बाली क्षेत्र के समस्त सम्मानित डॉक्टर का डॉक्टर दिवस पर पेंशनर समाज बाली की कर्मण्य नागरिकों द्वारा डॉक्टर का माला साल मोमेंट प्रदान कर हार्दिक अभिनंदन व स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुलासी बाई बस्ती मल सिरोया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर एक पाली के सभागृह में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा मां शारदे की समक्ष दीप प्रज्वल कर की गई मनोज दांगी द्वारा शारदी की प्रार्थना की गई डॉ बी सी राय की जन्मदिवस पर डॉक्टर डे पर पूर भारतवर्ष में यह दिवस मनाया जाता है

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय बाली के पीएमओ डॉ भरत ट्रेलर, डॉ ललित चौधरी डॉक्टर हेमलता, होम्योपैथिक डॉक्टर श्वेता, निजी अस्पताल के डॉक्टर रघुवीर सिंह राणावत, डॉक्टर कविश माथुर, डॉक्टर ध्रुव पटेल, डॉक्टर अनिल चौधरी का सम्मान किया गया

पेंशनर समाज के परामर्शदाता एवं    वरिष्ठ नागरिक  सेवा समिति बाली के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बेहद खुशी का दिन है आज भगवान का दर्जा प्राप्त डॉक्टर को सलाम करने का दिन है सबसे पहले देश के सभी डॉक्टरों को डॉक्टर डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर्स बिना रुके बिना थके जैसे निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं इसके लिए उनके पेशे और समर्पण को सलाम करता हूं भारत में हर साल 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है इसी दिन देश के महान डॉक्टर और भारत रत्न डॉक्टर बी सी राय का जन्मदिन होता है यह दिन उन्हें समर्पित है डॉ बी सी राय न सिर्फ एक शानदार डॉक्टर बल्कि एक महान समाजसेवी अच्छे राजनेता स्वतंत्रता सेनानी भी थे 

वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे डॉ बी सी राय ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा इलाज में लगा दिया डॉक्टर्स डे के दिन लोग डॉक्टर को उनके काम के सम्मान में शुभकामनाएं व धन्यवाद देते हैं कोई भी ऐसा शख्श नहीं होगा जो स्वास्थ्य समस्या के चलते डॉक्टर के पास नहीं पहुंचा हो समाज को स्वस्थ रखने में डॉक्टरों का सबसे अहम योगदान होता है

कोरोना महामारी के बुरे दौर को बीते ज्यादा समय नहीं हुआ है जब डॉक्टरों ने दिन-रात अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों का इलाज किया है इस दौरान कई डॉक्टर खुद भी कोरोना की चपेट में आए और मरीजों को बचाते  बचाते अपने प्राणों की आहुति दे दी देश को इस गंभीर महामारी से बाहर निकालने की बड़ी जिम्मेदारी डॉक्टर्स पर थी कोरोना को हराने में डॉक्टर सबसे बड़े योद्धा के रूप में लड़े हम कहते हैं हेल्थ इस वेल्थ यानी स्वास्थ्य ही आपका असली धन है स्वस्थ रहें इससे डॉक्टर ही सुनिश्चित करते हैं जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करती हैं प्रोफेसर और इंजीनियर की भांति ही डॉक्टर का सम्मान में महत्वपूर्ण स्थान है डॉक्टर को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है हमारे देश में कई चिकित्सा आयुर्वेद और एलोपैथिक होम्योपैथिक यूनानी के अलग-अलग डॉक्टर होते हैं डॉक्टर का कार्य रोगों का निदान करना है जब भी हम बीमार पड़ते हैं हमें डॉक्टर की शरण लेनी पड़ती है बुखार से लेकर गंभीर रोगों में डॉक्टर ही हमारी पीड़ा दूर करते हैं डॉक्टर समाज में सबसे महत्वपूर्ण और सम्मानित व्यक्ति होते हैं जिन्हें भगवान का दूसरा रूप भी माना जाता है कि मरीजों की बीमारियों का निदान कर उनकी जान बचाते हैं एक डॉक्टर ही होता है जो रो हुए आए हुए को हंसते हुए भेजता है साथियों डॉक्टरी पेशा बेहद चुनौती पूर्ण भी है हर आपदा या मुश्किल समय में डॉक्टर दिन हो या रात हर वक्त पूरी निष्ठा ईमानदारी से लोगों की कल्याण में जुटे रहते हैं डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है क्योंकि भगवान के बाद डॉक्टर ही किसी भी व्यक्ति को नया जन्म देता है और किसी भी व्यक्ति की जिंदगी के प्रति उम्मीद जगाता है डॉक्टर न सिर्फ मनुष्य के जन्म होने में मदद करता है बल्कि वह किसी व्यक्ति को मृत्यु से भी बचाता है डॉक्टर लोगों को दवाई लेने से ज्यादा खुद का ख्याल रखना और खुद के जीवन से प्यार करना सिखाते हैं वही माता-पिता के बाद एक डॉक्टर ही होते हैं जो हमारी जिंदगी की बेहद और निस्वार्थ ख्याल रखते हैं ऐसे एक महान चिकित्सक केवल दवा नहीं देता बल्कि रोगी को विश्वास साहस और जीने की भी उम्मीद दिलाता है ज़ई ने अपने उद्बोधन में कहा कि चिकित्सक का पैसा तो कितना पवित्र और महान है कि पृथ्वी पर उनका जीवन दाता और जीवन रक्षक के रूप में देखा जाता है सभी डॉक्टर  साहब से निवेदन किया कि जब भी कोई मरीज आपके पास आए तो बिना धर्म जाति पैसा व आर्थिक स्थिति जाने बिना उसकी अच्छी से अच्छा इलाज करें समय पर तवज्जो दें आपको खूब दुआएं मिलेगी समाज आपको खूब सम्मान देगा जिसके लिए आप पात्र हो

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ भरत टेलर ने सभी पेंशनर्स भाइयों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया समारोह को बीसीएमओ बाली डॉक्टर हितेंद्र बागोरिया, सुलेमान टॉक वरदाराम चौधरी अध्यक्ष पेंशनर समाज बाली विजय राम बावल ने भी संबोधित किया सभी डॉक्टर लोगों को डॉक्टर्स डे पर शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य की कामना की गई अंत में इस कार्यक्रम में पधारने पर अध्यक्ष वरदाराम चौधरी ने सभी पेंशनर्स सदस्यों की समस्याओं का समाधान सुनते हुए उनका समाधान करने का आश्वासन दिया साथी चौधरी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया वह आगे भी सहयोग देने की अपेक्षा की गई

इस अवसर पर मूलाराम चौधरी मिश्रीमल सोनी प्रचार मंत्री सुरेंद्र सिंह सोनीगरा लकमाराम परमार उदय सिंह राठौड़ मूल सिंह राजपुरोहित वक्त राम परमार नारायण सिंह राजपुरोहित ओटाराम चौधरी अर्जुन सिंह  सोलंकी  भेरूसिंह सोलंकी कालूराम परिहार मोहब्बत सिंह सोनीगरा मूलचंद भाटी सूरजमल कुमावत नेनाराम चौधरी  छतरसिंह चौधरी वह सैकड़ो की संख्या में पेंशनर सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अयूब खान ज़ई द्वारा शानदार तरीके से किया गया

चौधरी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया आगे भी सहयोग देने की अपेक्षा की इस अवसर पर मूलाराम चौधरी मिश्रीमल सोनी लखमा राम परमार उदय सिंह राठौड़ नारायण सिंह राजपुरोहित ओटाराम चौधरी अर्जुन सिंह द्वार राम की सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य नेनाराम जी वक्त राम परमार उदय सिंह राठौड़ की संख्या में पेंशनर सदस्यों उपस्थित थे मंच का संचालन मोहम्मद अयूब खान द्वारा शानदार तरीके से किया गया

Previous Post

पाली-अवैध MD के साथ गिरफ्तार तीनो आरोपी रानी व मारवाड़ जक्शन निवासी,कार भी जब्त

Next Post

बाली उपखण्ड के ठण्डीबेरी में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान

Next Post
बाली उपखण्ड के ठण्डीबेरी में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान

बाली उपखण्ड के ठण्डीबेरी में ग्रामीण सेवा शिविर में जनसमस्या का हुआ समाधान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page