PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस थाना सोजत सिटी की वर्ष में 11वीं कार्यवाही पुलिस थाना सोजत सिटी की अवैध मादक पदार्थ MD के विरूद्ध वाणिज्यिक कार्यवाही- अर्टिगा कार में से 52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त वाहन मारूति सुजुकी अर्टिगा कार जब्त जब्त मादक पदार्थ MD की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीबन 10 लाख रूपये
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में निशान्त भारद्वाज अति. पुलिस अधीक्षक एवं रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में दवेन्द्र सिंह नि.पु. थानाधिकारी सोजत सिटी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सोजत सिटी पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः दिनांक 01.07.2026 को गोपालसिंह उ.नि. मय जाब्ता द्वारा दौराने नाकाबन्दी राज्यमार्ग संख्या 58 पर पाबूनाडी के पास एक संदिग्ध नारूति सुजुकी अर्टिगा कार को रूकवा कर कार में बैठे तीन शख्सो की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर नियमानुसार तीनो शख्सो व कार की तलाशी ली गयी तो कार ने बीच की सीट में आर्मरेस्ट के नीचे लगी चैन के अन्दर सीट के कवर में प्लास्टिक की थैली में से अवैध मादक पदार्थ MID कुल वजन 52 ग्राम बरामद कर तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण संख्या 217/01.07.2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सोजत सिटी पर दर्ज किया जाकर अभियुक्तगणो से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के संबंध मे गहनता से अनुसंधान जारी है।
गठित टीम द्वारा किये गये प्रयासः गठित टीम के सदस्यो द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त तस्करो के संबंध में गोपनीय रूप से आसूचना संकलन कर थाना क्षेत्र में तस्करों के संभावित रूट को चिन्हित कर मुखबिर व तकनीकी तंत्र को विकसित किया जाकर थाना क्षेत्र गुजरने वाले राज्यमार्ग संख्या 58 पर नाकाबन्दी कर उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
गठित टीमः-
1. गोपालसिंह उ.नि. पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
2. महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली। (विशेष भूमिका)
3.विनोद कुमार कानि. 1656 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली। (विशेष भूमिका)
4. किशोर कुमार कानि. 1326 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली आसुचना अधिकारी (विशेष भूमिका)
5. नन्दलाल कानि. 1666 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली। (विशेष भूमिका)
6. सुभाष कानि. 125 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
7. माधुराम कानि. 630 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
8. बिरगराम कानि. 986 पुलिस थाना सोजत सिटी, जिला पाली।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो का विवरणः
1.निरर्जन नाथ पुत्र भरतनाथ उम्र 29 साल निवासी खारची पुलिस थाना गारवाड जंक्शन,जिला पाली
2.रूपालाल पुत्र भंवरलाल उम्र 34 साल निवासी वीडी नगर जाडन रोड, पुलिस थाना मारवाड जंक्शन, जिला पाली
3.सुनिल पुत्र बद्री भाई उम्र 31 साल निवासी हीरनखुरी पुलिस थाना रानी, जिला पाली

