• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-खारीया सोडा मे बन्दोली के दौरान हुई हत्या की वारदात का खुलासा, 06 आरोपी गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जयनारायण सिंह

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन में, निशांत भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत्त सोजत के सुपरविजन में दिनांक 26.06.2026 ग्राम खारीया सोडा मे वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर नाचने की बात को लेकर आपसी विवाद में मारपीट होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की सूचना पर उक्त वारदात को गम्भीरता से लेते हुए उक्त वारदात का अतिशीघ्र खुलासा करने हेतु श्रीमति कमला नि.पु. थानाधिकारी सोजतरोड के नेतृत्व में टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठीत टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुए शादी में आये व्यक्तियो से गहनता से पुछताछ की जाकर घटना कारित करने वाले व्यक्तियो को चिन्हित कर उन पर निगरानी रखी जाकर प्रकरण में शरीक आरोपीगणो 1. श्यामलाल 2. मदनलाल 3. देवा उर्फ देव 4. रोहित 5. प्रमोद उर्फ परमेश 6. किरण उर्फ करण, 7. विधि से संघर्षरत बालक को दस्तयाब किया जाकर गहनतापूर्वक तकनीकी आधार व मनोवैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जाकर गिरफ्तार किये गये।

पुलिस टीमः-

कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड
चैनसिह सउनि पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भुमिका)
वेदपाल सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
जगदीश मुआ 1099 पुलिस थाना सोजतरोड
रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड (विशेष भुमिका)
नाथुराम कानि 903 पुलिस थाना सोजतरोड
प्रकाशराम कानि 910 पुलिस थाना सोजतरोड
पंकजकुमार कानि 958 पुलिस थाना सोजतरोड
राकेशकुमार कानि 936 पुलिस थाना सोजतरोड
रोहिताश कानि 990 पुलिस थाना सोजतरोड
नोरतराम कानि 872 पुलिस थाना सोजतरोड
किशनाराम कानि 551 पुलिस थाना सोजतरोड
सोमराज कानि 1354 पुलिस थाना सोजतरोड
रामकेश कानि 1225 पुलिस थाना सोजतरोड
जितेन्द्र कुमार कानि 1716 पुलिस थाना सोजतरोड
राजकुमार कानि ड्रा. 1236 पुलिस थाना सोजतरोड

सहयोगी टीमः-
कानाराम सउनि पुलिस थाना सोजतसिटी
बींजाराम सउनि पुलिस थाना सोजतसिटी
भागीरथ कानि 345 पुलिस थाना सोजतसिटी ।

घटना का सारांशः दिनांक 27.06.2026 को प्रार्थी मोहब्बतलाल पुत्र रामदीन निवासी नौसती दरवाजा बिलाडा पीएस बिलाड़ा ने उपस्थित थाना होकर इस आश्य की रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 26.06.2026 को मेरे साडु के पोते की शादी में बन्दोली का कार्यक्रम होने से हम ग्राम खारिया सोडा में रिस्तेदारो सहीत गये थे जिसमें मेरा दोहिता अंकित चावडिया भी साथ था, बंदौली में काफी आदमी व औरते DJ पर डांस कर रहे थे। बन्दोली रात्रि के समय ग्राम खारिया सोडा बस स्टेण्ड पर पहुँची वहा मेरा दोहिता अंकित पुत्र मुलाराम डांस कर रहा था जहा नाचने की बात को लेकर मदनलाल पुत्र जवरीलाल, परमेश पुत्र मदनलाल, रोहित पुत्र मदनलाल, श्यामलाल पुत्र जवरीलाल, करण पुत्र रामलाल, देवा पुत्र रामलाल, पिस्ता पत्नी मदनलाल, अरूणा पुत्री मदनलाल निवासी सोजतसिटी व मदनलाल का जमाई पिण्डवाड़ा वाला वगैरा एक राय होकर मेरे दोहित अंकित की हत्या करने की नियत से उसके घेरा डालकर अंकित के साथ लातों घुसो लकड़ियो से मारपीट करने लग गये जिससे अंकित जमीन पर नीचे गिर गया व फिर सभी ने नीचे गिरे हुए के साथ मारपीट की बीच बचाव में आये किशोर वगैरा ने छुड़ाने की कौशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई जिससे अंकित, किशोर वगैरा के जाहिरा चोटें आई व अंकित बेहोश हो गया, तब मैं मेरी ECCO गाड़ी में अंकित का डालकर अस्पताल लाने लगा तो उक्त मदनलाल वगैरा ने करीब 1,1/2 घण्टे तकECCO गाड़ी के आडे फिर कर रोके रखा व मेरी इक्को गाड़ी के कांच तोड़ दिये व अंकित को अस्पताल नही लाने दिया। फिर 108 एम्बूलेस को गांव वालो ने फोन किया व गाडी आई तब गांव वालो के सहयोग से अंकित को एम्बुलेंस मे डालकर सोजत अस्पताल लेकर आये जहां पर डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर कर दिया अंकित की लाश सोजत मोर्चरी में पड़ी है उक्त मदनलाल वगेरा ने मेरे दोहिते अंकित के घेरा डालकर अवैध रूप से रोककर लातों घुस्सो से धड़ाधड़ मारपीट कर चोटे पहुँचाई जिससे अंकित की मृत्यु हो गई एवं मेरी ECCO गाड़ी का कांच तोड़ दिया जिससे नुकसान हुआ है वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 131 दिनांक 27.06.2026 धारा 189(2),126(2),115(2),103 (1), 324 (2) बीएनएस पुलिस थाना सोजतरोड में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभकिया गया।

अभियुक्त का विवरण
क.स.मुल्जिम का नाम पता
श्यामलाल पुत्र जवरीलाल उम्र 45 साल निवासी जैतारणीया गेट सोजत सिटी पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली।


मदनलाल पुत्र जवरीलाल उम्र 48 साल निवासी जैतारणीया गेट सोजत सिटी पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली।


देवा उर्फ देव पुत्र रामलाल उम्र 20 साल निवासी कमेडाबाग सोजत सिटी पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली।


रोहित पुत्र मदनलाल उम्र 23 साल निवासी जैतारणिया गेट सोजत सिटी पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली।


प्रमोद उर्फ परमेश पुत्र मदनलाल उम्र 27 साल निवासी जैतारणिया गेट हरीजन बस्ती सोजत सिटी जिला पाली।
किरण उर्फ करण पुत्र रामलाल उम्र 22 साल निवासी कमेडाबाड सोजत सिटी पुलिस थाना सोजत सिटी जिला पाली

Previous Post

बलुपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन एसडीएम कुमावत की मौजूदगी में हुआ

Next Post

रानी-नाडोल में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती का प्रयास करने वाला इनामी अपराधी राहुल उर्फ रावल गिरफ्तार

Next Post
रानी-नाडोल में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती का प्रयास करने वाला इनामी अपराधी राहुल उर्फ रावल गिरफ्तार

रानी-नाडोल में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती का प्रयास करने वाला इनामी अपराधी राहुल उर्फ रावल गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page