• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आज होगा तखतगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए भूमि पूजन एव शिलान्यास

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 1, 2026
in Local
0
आज होगा तखतगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए भूमि पूजन एव शिलान्यास

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आज होगा तखतगढ मे सूर्यपुत्र शनिदेव जिणोद्वार मंदिर के लिए भूमि पूजन एव शिलान्यास

तखतगढ 30 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ नगर के डाकलो का वास, मस्जिद के पास बुधवार को शनिदेव मित्र मंडल एव नगर के समस्त सनातन धर्म प्रेमियो के तत्वावधान मे सूर्यपुत्र श्री शनिदेव मंदिर पुन: जिणोद्वार निर्माण का शुभारंभ को लेकर सुबह 10 बजे गंगाबेरी महंत श्री उमाशंकरजी महाराज के पावन सानिध्य मे पंडित द्वारा विधिवत मंत्रोचार से भूमि पूजन एव शिलाओ का पूजन कर धुमधाम से मंदिर जिणोद्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है।

दरअसल तीन दिन पूर्व ही 27 जून की रात्री शनिदेव मित्र मंडल द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या के दौरान शनिदेव मंदिर का जिणोद्वार निर्माण के लिए संकल्प लेते ही बोलिया मई शुरू कर दी जिस मे सनातन धर्म प्रेमियो एव नगरवासीयो ने बढचढ सहयोग राशी एव निर्माण सामग्री की घोषणा भी हो गई। और मंदिर के जिणोद्वार के लिए शिलान्यास का शुभ मुहूर्त भी 1 जलाई बुधवार सुबह 10 बजे तय कर दिया। शनिदेव मित्र मंडल को आशा एवं विश्वास है कि तखतगढ़ की समस्त 36 कौम के सम्मानित नागरिक इसी प्रकार तन, मन एवं सहयोग भाव से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर धर्म और संस्कृति को नई गति प्रदान करेंगे।

आज 01 जुलाई को आयोजित मंदिर निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम के साथ एक भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि इस ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाएं। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर शनिदेव मित्र मंडल एव समस्त नगरवासी ने सम्पूर्ण तैयारीया कर ली है।

Previous Post

स्वरूपगंज-पुलिस ने कार से अवैध अफीम दूध बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार,माल जप्त

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page