PALI SIROHI ONLINE
बाली पेंशनर उप शाखा कार्यकारिणी की मासिक बैठक पंचायत समिति,बाली के सभागार मे अध्यक्ष वरदा राम चौधरी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।
बैठक मे पेंशनर उप शाखा,बाली के बैंक खाते को पुनः चालू करवाने,उप खण्ड बाली मे बने हुए पेंशनर भवन को सुपुर्द करने हेतु जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने हेतु चर्चा हुई
इसके साथ ही एक जुलाई को डॉक्टर डे पर सभी डॉक्टर्स को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 01 के सभागार मे 02 जुलाई को दोपहर मे 1.30 बजे सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर संरक्षक श्री सुलेमान टांक, मोहम्मद अयूब जई, मिश्री मल सोनी, मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सोनीगरा,मूल सिंह राजपुरोहित, शैतान पूरी, भेरू सिंह ,थान सिंह, अर्जुन सिंह सोलंकी,मूल चंद भाटी,मूला राम चौधरी,लक्ष्मी नारायण सुथार, डोवा राम चौधरी व केवल चंद गोयल उपस्थित रहे ।

