PALI SIROHI ONLINE
मोरखा-मुंडारा हनुमान मंदिर के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बाली। सादड़ी थाना क्षेत्र के मोरखा-मुंडारा स्थित हनुमान जी मंदिर के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घायल व्यक्ति अपनी बाइक सहित सड़क पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल की सहायता का प्रयास किया तथा तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसका भी अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर सादड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से घटना को लेकर अधिकृत जानकारी जारी नहीं की गई थी।


