• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा सांपः मरीज ने ‘सांप.. सांप..’ कर मचाया शोर; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 30, 2026
in Local
0
डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा सांपः मरीज ने ‘सांप.. सांप..’ कर मचाया शोर; रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मंगलवार सुबह उस समय मरीजों में घबराहट फैल गई, जब हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूम में डॉक्टर की कुर्सी पर फन फैलाकर बैठा सांप दिखाई दिया। डॉक्टर को दिखाने के लिए बाहर लाइन में खड़े मरीजों ने सांप को देखा तो शोर मच गया। सूचना मिलने पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्नेक केचर को बुलाया। स्नेक केचर ने सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद मरीजों और हॉस्पिटल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे मरीज

दरअसल, पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के रूम नंबर 120 में हड्डी रोग विशेषज्ञ और हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार मरीजों को देखते हैं। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में मरीज उनके रूम के बाहर लाइन लगाकर खड़े थे और डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे।

मरीज की नजर पड़ी तो मचाया शोर

इसी दौरान एक मरीज की नजर डॉक्टर की कुर्सी पर पड़ी। कुर्सी पर एक सांप फन फैलाकर बैठा हुआ था। सांप को देखते ही मरीज जोर-जोर से “सांप.. सांप..” चिल्लाने लगा। यह देखकर वहां लाइन में खड़े दूसरे मरीज भी घबरा गए।

स्नेक केचर ने किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी तुरंत हॉस्पिटल प्रबंधन को दी गई। इसके बाद स्नेक केचर को मौके पर बुलाया गया। स्नेक केचर ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

सांप को पकड़ने के बाद स्नेक केचर उसे जंगल में ले गया और सुरक्षित छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद मरीजों और हॉस्पिटल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

Previous Post

पाली-घर के आगे ट्रेक्टर रखने पर लाठी-फावड़े से किया हमला, दो पक्षों के 04 घायल

Next Post

आबूरोड़ में गिरवर नदी किनारे मिला युवक का शवः मॉर्च्यूरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Next Post
आबूरोड़ में गिरवर नदी किनारे मिला युवक का शवः मॉर्च्यूरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

आबूरोड़ में गिरवर नदी किनारे मिला युवक का शवः मॉर्च्यूरी में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page