PALI SIROHI ONLINE
कैलाशनगर-कैलाशनगर | कैलाशनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अखापुरा गांव में सोमवार सुबह 10.30 बजे एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कैलाशनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा। शव कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार अखापुरा निवासी गोविंद 22 गांव के बिजली घर में काम करता था। सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे उसने घर में फांसी लगा ली। उस समय घर पर कोई नहीं था।
मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि घर में हर रोज आपस में झगड़े होते हैं। इससे वह परेशान हो गया है। सूचना पर शिवगंज डीएसपी पुष्पेंद्रवर्मा, कैलाशनगर पुलिस थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, एएसआई राजेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जावाल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के तीन भाई हैं। एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई शादीशुदा है।


