PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने से लाभ होगा। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
बृष;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला: कई कामों में व्यस्त रहेंगे। सूझबूझ से बड़ा लाभ मिल सकता है। रुके हुए कामों में गति आएगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रियजन से सुखद मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : जरूरत के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रयासों के दूरगामी परिणाम मिलेंगे। नए मित्रों से व्यवहार मैं बदलाव आएगा। वैचारिक मतभेद दूर होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। रुका धन और नए सौदे मिलने से उत्साह बढ़ेगा। युवाओं को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे।
सिंह;शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद कार्यक्षेत्र में देरी से मन अशांत रहेगा। दूसरों की सलाह से काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। भागदौड़ के बाद भी सफलता मिलना मुश्किल है। विवेक का प्रयोग करें।
कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: भाग्योदय के प्रबल योग हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गुस्से से बचें, स्वभाव में नरमी रखें। जीवनसाथी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : विरोधियों व सहयोगियों के व्यवहार पर निगरानी रखें, धोखा हो सकता है। व्यापार में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला व्यापारिक यात्रा के योग हैं। करीबी लोग विश्वासघात कर सकते हैं। नए और कड़े फैसलों के लिए समय उत्तम है। अत्यधिक खर्च परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी मौजूदा कायों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नए काम में साझेदारी संभव है। युवाओं को करियर के शानदार अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी के योग हैं।
मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। नए संपकों का फायदा मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। विवाद से बचें।
कुंभ;शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। मनपसंद काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। भागदौड़ के बाद भी सफलता मुश्किल है। यात्रा टालें।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। काम में लगातार सफलता मिलेगी। सरकारी मामले सुलझने से लाभ होगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।


