• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आरासना में गोचर भूमि पर अतिक्रमण, अवैध बेचानः ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, आरोपी पर ठोस कार्रवाई की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में पिंडवाड़ा तहसील के आरासना गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गोचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण, नशीले पदार्थों की खेती, भूमि के अवैध विक्रय और ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामवासियों ने कलेक्टर को दिए पत्र में बताया कि गांव की गोचर भूमि पर लगातार अवैध अतिक्रमण किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में भी 100×100 फीट गोचरभूमि पर कब्जा कर उसे बेच दिया गया था। अब वर्तमान में 15 बीघा भूमि पर कब्जा कर उसे भी समाज के लोगों को बेचने की तैयारी चल रही है।

नशीले पौधे उगाकर खेती करने का आरोप

पत्र में यह भी बताया गया कि गोचर भूमि पर अतिक्रमण कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अब खसरा नंबर 300 पर भी कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है। इस भूमि पर ट्यूबवेल लगाकर वर्तमान में नशीले पौधे उगाकर खेती की जा रही है।

जान से मारने की धमकी दी

ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे अतिक्रमण हटाने की बात करते हैं, तो उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। ग्रामवासियों ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर खसरा नंबर 300 की पैमाइश करवाई जाए और अतिक्रमण हटाकर भूमि को सरकारी रिकॉर्ड में सुरक्षित किया जाए। उन्होंने गोचर भूमि को अवैध रूप से बेचने की योजना को विफल करने और ऐसी हरकत करने वाले के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की भी मांग की।

Previous Post

बाली-मिरगेश्वर की महिला से लूट के आरोपी गिरफ्तार, बाली विधायक राणावत व मिरगेश्वर सरपंच चौहान ने पुलिस कार्यवाही की की सराहना

Next Post

पाली के ग्राम सिसरवादा की बेटी अरुणिमा जैतावत चीन में करेंगी भारतीय स्कूल वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व

Next Post
पाली के ग्राम सिसरवादा की बेटी अरुणिमा जैतावत चीन में करेंगी भारतीय स्कूल वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व

पाली के ग्राम सिसरवादा की बेटी अरुणिमा जैतावत चीन में करेंगी भारतीय स्कूल वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page