PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत
नगरपालिका सफाई कर्मियों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार किया अंतिम संस्कार
तखतगढ 29 जून (खीमाराम मेवाडा) सोमवार को कस्बे के होली चौक रोड स्थित बांडी गली के नुक्कड पर विधुत करंट की सपेट मे आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सुचना पर नगरपालिका सफाईकर्मी विक्रम कुमार,कपिल कुमार, सुखबीर जेसीबी ऑपरेटर
कांतिलाल द्वारा मौके पर पहुंच मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर रावण चौक लेजाकर जेसीबी मशीन से खडडा खोद सामाजिक रीतिरिवाज के अनुसार गुलाल,अबीर,कुमकुम तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर मृत मौर को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया।


