• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ईएसआई ऑफिस से केबल-नल चुरा ले गए चोरः लाइट काटकर अंदर घुसे, एसी की यूनिट भी ले गए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0
पाली-ईएसआई ऑफिस से केबल-नल चुरा ले गए चोरः लाइट काटकर अंदर घुसे, एसी की यूनिट भी ले गए

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के महावीर नगर स्थित ईएसआई की डिस्पेंसरी कम ऑफिस में रविवार रात को चोरी हो गई। चोर लाइट कट करके ऑफिस में लगी कॉपर वायर, बाथरूम से नल और एसी के आउटडोर चोरी कर ले गए।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नल भी चुरा कर ले गए

यहां कार्यरत डॉ. नितेश सावरिया ने बताया कि हमेशा कीतरह सुबह 9 बजे वह महावीर नगर स्थित डिस्पेंसरी कम ऑफिस पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो ऑफिस के गलियारों से लेकर ऑफिस रूम में वायरिंग चोरी हो रखी थी और उसके पाइप नीचे लटक रहे थे।

इसके साथ बाथरूम में लगे नल भी गायब थे। ऐसे में पानी रोकने के लिए टंकी का वॉल बंद किया। चोर एसी के दो आउटडोर, एक इनडोर से कॉपर वायर, नल, कॉपर वायर चोरी कर ले गए।

बिजली काट कर अंदर घुसे

सावरिया ने बताया- वारदात से पहले चोरों ने लाइट काटी उसके बाद सभी वायरिंग को चोरी की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अप्रैल में एक एसी का आउटडोर चोरी हो गया था। उसका भी अभी तक पता नहीं चला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यहां ईएसआई हॉस्पिटल परिसर में पीछे की तरफ क्वार्टर बने हुए हैं। हॉस्पिटल से सामान चोरी कर चोर क्वार्टर में गए। करीब तीन घंटे वे यहां रूके जो काम की चीज थी वह ले गए शेष सामान वहां पर छोड़कर फरार हो गए।

Previous Post

माउंट आबू ओवरटेक के दौरान 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 घायल

Next Post

चामुंडेरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, विधवा महिला को मिला निःशुल्क आवासीय पट्टा, अधिकारियों ने मौके पर सुनी समस्याएं

Next Post

चामुंडेरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, विधवा महिला को मिला निःशुल्क आवासीय पट्टा, अधिकारियों ने मौके पर सुनी समस्याएं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page