• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आमलारी में नाली विवाद में युवक की हत्याः1 करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी और सख्त कार्रवाई की मांग पर धरना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

कालंद्री-कालंद्री थाना क्षेत्र के आमलारी गांव में नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी परिवार के सदस्यों पर एक युवक की लाठी, पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप है। इस घटना के बाद पुरोहित समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोग कालंद्री थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।

आमलारी निवासी प्रकाशराज पुरोहित ने कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके कुटुंबी भाई कालूजी पुरोहित के पड़ोस में घेवाराम और कृष्णकुमार दर्जी का मकान है। दोनों परिवारों के बीच गंदे पानी की नाली की निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह इसी पुरानी रंजिश के चलते दर्जी परिवार के सदस्यों ने कालूजी पुरोहित के बेटे अभय कुमार पर लाठी, पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।

मेरमांडवाड़ा निवासी हीरालाल पुरोहित के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल अभय को पहले सिलदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कालंद्री अस्पताल रेफर किया गया। कालंद्री अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दर्ज एफआईआर में घेवाराम, कृष्ण, अमृत, भरत और नटवर पर नाली विवाद की रंजिश में एक राय होकर षड्यंत्रपूर्वक हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

घटना के विरोध में पुरोहित समाज के सदस्य कालंद्री थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। समाज ने पीड़ित परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस धरना-प्रदर्शन में सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित और प्रधान हंसमुखकुमार भी शामिल हुए। धरनार्थियों ने रेवदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है। मृतक का शव फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है।

Previous Post

आबूरोड में होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला व्यापारी

Next Post

पाली में कीटनाशक पीने से वृद्ध की मौतः परिजन बोले- गलती से पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान

Next Post

पाली में कीटनाशक पीने से वृद्ध की मौतः परिजन बोले- गलती से पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page