• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला व्यापारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड में होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला व्यापारी

आबूरोड-आबूरोड | सदर थाना क्षेत्र में तलहटी स्थित एक होटल में युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह होटल से चेक आउट के समय युवक नीचे नहीं आया। होटल स्टाफ कमरे पर पहुंचा। मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लिया। मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान किंजल कुमार पटेल पिता रमेश भाई पटेल के रूप में हुई। वह गुजरात के पाटन का रहने वाला था। घोड़ों का व्यापार करता था। वह 26 जून को आबूरोड आया था तथा यहां से घोड़े खरीदनेके लिए पंजाब जाना था। तलहटी के पास होटल बंशी काठियावाड़ी में कमरा बुक किया था। किंजल कुमार को 28 जून को कमरा खाली करना था। वह नीचे नहीं आया।

स्टाफ ने कमरे में जाकर देखा। वह पंखे से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से बातचीत में सामने आया कि मृतक का एक पुत्र है। वह 26 जून को पाटन से अकेला माउंट आबू घूमने निकला था। पुलिस ने कमरे की जांच की। कमरे में शराब की बोतलें मिलीं। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।

Previous Post

सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम में  भीम आर्मी भारत एकता मिशन का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Next Post

आमलारी में नाली विवाद में युवक की हत्याः1 करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी और सख्त कार्रवाई की मांग पर धरना

Next Post

आमलारी में नाली विवाद में युवक की हत्याः1 करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी और सख्त कार्रवाई की मांग पर धरना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page