PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-ट्रेनों में लगातार बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए विभिन्न ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 से 31 जुलाई तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। इस अवधि में 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होने के साथ वेटिंग लिस्ट में भी कमी आएगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- बढ़ाए जा रहे अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।
इन ट्रेनों में लगेंगे कोच
ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में 1 फर्स्ट कम सेकेंड एसी और 1 एसी श्री टियर
ट्रेन संख्या 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 3 जनरल
ट्रेन संख्या 12465/12466 इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंभौर सुपरफास्ट में 2 स्लीपर और 3 जनरल
ट्रेन संख्या 14853/14854, 14863/14864 और 14865/14866, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में प्रत्येक में 1 एसी थ्री टियर
ट्रेन संख्या 14807/14808 जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में 1 एसी श्री टियर और 2 स्लीपर
ट्रेन संख्या 20483/20484 भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 एसी श्री टियर और 2 स्लीपर
ट्रेन संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल में 1 एसी श्री टियर व 2 स्लीपर
ट्रेन संख्या 20485/20486 जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट में 2 एसी थ्री टियर व 1 स्लीपर
ट्रेन संख्या 20492/20491 साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट में 1 एसी थ्रीटियर व 1 स्लीपर
ट्रेन संख्या 22497/22498 श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर सुपरफास्ट में 1 एसी थ्री टियर
ट्रेन संख्या 20481/20482 भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 1 स्लीपर
ट्रेन संख्या 12463/12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में 1 एसी श्री टियर, 1 स्लीपर व 1 जनरल
ट्रेन संख्या 12495/12496 बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में 1 एसी श्री टियर और 1 स्लीपर
ट्रेन संख्या 22473/22474 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट में जुलाई से 1 एसी थ्री टियर और 1 स्लीपर
ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट में 1 एसी टू टियर और 1 एसी थ्री इकोनॉमी कोच अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने कहा- जुलाई महीने के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की इस व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट बढ़ेंगी।


