• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा में कार पलटी, 4 घायलः एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, माउंट आबू जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 28, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा में कार पलटी, 4 घायलः एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टला, माउंट आबू जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे चट्टान पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी कृष्ण कुमार, विष्णु संजय भाई और हरीश अपनी निजी कार से जोधपुर से माउंट आबू घूमने जा रहे थे।

ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर बामनवाड़ जी वीर भगवान मंदिर के सामने अचानक उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटती हुई एक चट्टान से जा टकराई। गनीमत रही कि कार में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे हादसा और गंभीर होने से टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 2 किलोमीटर दूर वीरवाड़ा गांव से एंबुलेंस 108 भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद सिरोही के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत घायलों को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि दो घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे घायलों के रिश्तेदारों ने उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी।हादसे में घायल हुए दो लोगों ने बताया कि उन्हें दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे कहां हैं, यह भी उन्हें नहीं पता। वहीं, एक अन्य युवक ने पुष्टि की कि वे जोधपुर से माउंट आबू घूमने जा रहे थे।

Previous Post

सुमेरपूर-प्रभात फेरी के लिए ई-रिक्शा का शुभारंभ, घर-घर होगा गौसेवा सामग्री का संग्रह*

Next Post

हिंदू साम्राज्य दिवस के दिन श्री वैष्णोदेवी मातादी मंडल कार्य कर्ता स्नेह मिलन सम्मलेन आबूराज में हुआ संम्पन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page