• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ मे शाम शनिदेव के नाम: विशाल भजन संध्या का आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 28, 2026
in Local
0
तखतगढ मे शाम शनिदेव के नाम: विशाल भजन संध्या का आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ मे शाम शनिदेव के नाम: विशाल भजन संध्या का आयोजित

मंदिर जिणोद्वार का लिया संकल्प लगाई बोलिया,तो सहयोग के साथ साथ निर्माण सामग्री की भी हुई घोषणा

तखतगढ 29 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे के डाकलो का वास मस्जिद के पास स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर परिसर में शनिवार कि शाम शनिदेव युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में “एक शाम शनिदेव के नाम” विशाल भजन संध्या का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह उमंग के साथ आयोजित हुई। भजन संध्या के मंच पर राजस्थान के जाने माने सिंगर एव मसहुर भजन कलाकार मनीष परिहार एंड पार्टी के कलाकारो द्वारा सवॅ प्रथम रिद्धि सिद्धी के दाता श्री गणपति वंदना के साथ गुरूमहिमा की प्रस्तुतीया देते हुए देर रात तक एक से बढ़कर एक शनिदेव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण बना रहा।

मंदिर जिणोद्वार का लिया संकल्प लगाई बोलिया

भजन संध्या के दौरान शनिदेव युवा मित्र मंडल द्वारा प्राचीन मंदिर का जिणोद्वार निर्माण का संकल्प लेते हुए प्रस्ताव रखा गया। जिस पर शनि भक्तो एव श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया गया। और मंदिर निर्माण के लिए बोलिया लगाई गई। और चंद मिंटो मे ही उपस्थित शनिभक्तों ने खुलकर अपनी श्रद्धा अनुसार आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। जिस पर
घोषणा करने वाले श्रद्धालुओं का श्री ठाकुर जी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरसाराम कुमावत द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

शनिदेव मित्र मंडल अध्यक्ष अनराज मेवाड़ा ने बताया कि लगभग तीन वर्षों के अंतराल के बाद इस भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से मंदिर पुनर्निर्माण का संकल्प रखा गया। जिसे श्रद्धालुओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ। तखतगढ के सिंगर भजन गायक कलाकार मनीष परिहार को नेता प्रतिपक्ष अनराज मेवाड़ा और नरसाराम कुमावत ने तखतगढ़ रत्न से सम्मानित किया


कार्यक्रम में पालिका नेता प्रतिपक्ष अनराज मेवाड़ा, तखतगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल सुथार, पार्षद भंवरलाल मीना, ठाकुर जी मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरसाराम कुमावत, रमेश माली, अर्जुन सरगरा, संजय सरगरा, रकबाराम सुथार, नैनाराम लखारा, रतनलाल देवासी राजेश बारिया दिनेश हीरागर राजाराम देवासी विजय जैन भंवरलाल हीरागर प्रकाश हीरागर जितेश वाल्मीकि तोलाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया गया।

Previous Post

सुमेरपुर-एक भी बच्चा छूटा – सुरक्षा चक्र टुटा -डॉ चुण्डावत,राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल शुभारम्भ, पहले दिन 29,005 बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

Next Post

भाटूद में 29 जून को भरेगा श्री शीतला माता का मेला, 800 साल पुरानी परंपरा का अनोखा चमत्कार

Next Post

भाटूद में 29 जून को भरेगा श्री शीतला माता का मेला, 800 साल पुरानी परंपरा का अनोखा चमत्कार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page