PALI SIROHI ONLINE
बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक आज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय बाली में अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान ज़ई की अध्यक्षता में आयोजित हुई अध्यक्ष ज़ई ने इस बैठक में पधारने में पर सभी सदस्यों का तहे दिल से आभार वह धन्यवाद व्यक्त करते हुए स्वागत किया ज़ई ने सभी सदस्यों को समिति द्वारा वरिष्ठ जनों के लिए स्वास्थ्य सामाजिक और उनके हितार्थ जो भी कल्याणकारी कार्य समिति द्वारा किए जा रहे हैं उनके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई
श्री सेसली बोया पूनम ग्रुप मुंबई ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की प्रेरणा से श्री सेस ली बोया पूनम ग्रुप मुंबई द्वारा जिला राजकीय चिकित्सालय बाली में मरीजों के बैठने के लिए 20 बेंच वह एक ठंडे पानी का कूलर उपलब्ध कराने पर श्री सेसली बोया पूनम ग्रुप मुंबई के अध्यक्ष श्रीपाल बाफना व सचिन दिलीप धोका का तहे दिल से सभी ने धन्यवाद वह आभार व्यक्त किया तथा आगे भी इनका सहयोग वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली को मिलता रहेगा ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया
पुखराज मेघवाल जो योग प्रशिक्षक है सभी वरिष्ठ नागरिकों को योग के बारे में बताया कि योग केवल व्यायाम पद्धति नहीं है बल्कि शरीर मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है
ज़ई ने बताया वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के परामर्शदाता रमेश सिंह व्यास राजपुरोहित की योग दिवस पर जल योग वह दीप योग की अनूठी विधाओं में जो महारत रखते हैं उनके इस कार्यक्रम को देखकर सभी वरिष्ठ जन लाभान्वित हुए थे और सभी वरिष्ठ सदस्यों ने लोनावला स्थित ए वन चक्की के मुख्य संचालक एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के परामर्शदाता रमेश सिंह व्यास राजपुरोहित बोया ने जल योग की संसाधनों से जो ग्रीनीश वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर जो कदम बढ़ाया है इस पर सभी सदस्यों ने उन्हें विशेष रूप से अग्रिम मुबारक बाद दी
पुखराज योग प्रशिक्षक ने ने सभी वरिष्ठ जनों को अपना शरीर स्वस्थ रहे सूक्ष्म व्यायाम बताते हुए सूखा आसान वृक्षा आसान त्रिकोण आसन साथ ही अनुलोम विलोम कपालभाति भी करके बताया सभी वरिष्ठ जन लाभान्वित हुए
आज की बैठक को समिति के संरक्षक इंद्रराज जी भंडारी वरिष्ठ वकील मीर मोहम्मद यूसुफ मिश्रीमल सोनी मूल सिंह राजपुरोहित सचिव ने भी संबोधित किया इस अवसर पर छैल सिंह केरपुरा राम जी राम हुलास बाई मूलचंद भाटी कीका राम राठौड़ अर्जुन सिंह सोलंकी मोहम्मद रफीक भाई समाजसेवी आजाद शम्मा मंगलदास मांगीलाल मारू आदि सैकड़ो वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे


