PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना व भन्दर ग्राम में लो वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान के लिए तीन दिन विद्युत सप्लाई कुछ घण्टो के लिए बाधित रहेगी ।
नाना विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार मीणा ने बताया कि नाना व भन्दर ग्राम में लो वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कार्य के लिए दिनांक 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक नाना गांव में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक व भन्दर गांव में शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद कर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
नाना विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार मीणा ने बताया कि नाना व भन्दर ग्राम में ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लो वोल्टेज से ग्रामीणों को निजाज मिलेगा।


