• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने कहा-मन की बात से देशवासियों को प्रेरित करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने अपने बीजापुर ग्राम निवास पर कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 135 वां एपिसोड देखा और सुना। विधायक राणावत ने कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए संबोधन को युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणादायक बताया। 

कार्यक्रम के पश्चात विधायक राणावतं ने कहा कि आज देश में सकारात्मक बदलाव की नींव आम लोगों के छोटे-छोटे प्रयासों से रखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम मन की बात देशवासियों को जोड़ने और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हैं और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

बाली विधायक ने कहा कि पीएम के इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें राजनीतिक बातें नहीं होतीं, बल्कि समाज में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जनजागरण को प्रोत्साहित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार से लेकर संगठन और बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ता इसे सुनते हैं, जिससे इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। 

विधायक के बीजापुर निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यकम में विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत, लालपुरा प्रसासक कपूराराम मीणा, लुंदारा सरपंच प्रसासक ज्वारा राम मीणा, झनक भान सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्रामीण सम्मलित हुए।

View this post on Instagram

Previous Post

रानी प्रताप बाजार में पानी की लाइन लीकेज से व्यापारी परेशान

Next Post

पाली-युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी

Next Post
पाली-युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी

पाली-युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने के 4 आरोपी गिरफ्तारः चोर समझकर बांधा था, 10 आरोपियों की तलाश जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page