PALI SIROHI ONLINE
कीरवा बस स्टैंड पर चाय की होटल में भीषण आग,,तीन फ्रिज सहित सामान जलकर राख
नगराज वैष्णव
कीरवा 28 जून 1 राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन सडक पर कीरवा गांव के बस स्टैंड स्थित एक चाय की होटल में शुक्रवार देर रात आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
होटल संचालक हरीदास वैष्णव ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके लगभग एक घंटे बाद दुकान में रखी इनवर्टर की बैटरी फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग से दुकान में रखे तीन फ्रिज, काउंटर, पेयजल का सामान तथा अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। होटल संचालक के अनुसार इस हादसे में करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
पास गुजरते हुए एक युवक ने होटल से धुआ निकलते देखा तो आस पास होटल वालो को सूचना और होटल संचालक बुलाया जो सभी ने मिलकर आग पर काबु पाया गया वही
ग्रामीणों की सतर्कता से बडा हार्दसा होने से टला
