PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-स्वायत्त शासन विभाग ने नगर पालिका भीनमाल के अधिशासी अधिकारी (कर निर्धारक) तेजराज भंडारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि उनके खिलाफ विभिन्न प्रकरणों में अनुशासनिक कार्रवाई विचाराधीन होने के कारण राजस्थान सिविल सेवा नियम, 1958 के नियम के तहत ये कार्रवाई की गई है।
आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान तेजराज भंडारी का मुख्यालय स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर रहेगा। वहीं, उन्हें नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नगर पालिका भीनमाल द्वारा किया जाएगा।
गौरतलब है कि तेजराज भंडारी 30 जून को रिटायर होने वाले थे। रिटायर से पहले वे शहर में अपने विदाई समारोह के आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे थे। इसी दौरान उनके निलंबन का आदेश जारी होने से नगरपालिका और शहर में चर्चा का विषय बन गया।


