PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-कांडला हाईवे पर रात ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौते पर ही मौत हो गी।
हादसा रात करीब 10 बजे मंडार स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
एएसआई मोहनलाल ने बताया – ट्रेलर मंडार से गुजरात की ओर जा रहा था। बाइक सवार गुजरात से रेवदर आ रहा था। इस दौरान मंडार पेट्रोल पंप के पास दोनों की आपस में भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ट्रेलर के अगले पहिए से टकराकर दूर जा गिरा।
मृतक की पहचान गुजरात के धनियावाड़ा निवासी सुजानसिंह (45) पुत्र मंगलसिंह राठौड़ के रूप में हुई। मृतक ने रेवदर में कृषि के लिए जमीन ले रखी थी, उसी के काम से रेवदर जा रहा था।
सूचना मिलने पर मंडार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मंडार अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर दुर्घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त किया है।


