• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-हत्या के आरोप में पत्नी-सास सहित 8 पर केस दर्ज: काम के बहाने ले गए थे 2 युवक, 2 दिन बाद आहोर में मिला शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 26, 2026
in Local
0
रानी-हत्या के आरोप में पत्नी-सास सहित 8 पर केस दर्ज: काम के बहाने ले गए थे 2 युवक, 2 दिन बाद आहोर में मिला शव

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

रानी-पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र के रानी गांव निवासी राजेंद्र कुमार (35) उर्फ राजूराम मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। राजेंद्र का शव आहोर थाना क्षेत्र के चरली-मंडला मार्ग स्थित एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

मृतक की मां ने रिपोर्ट में पत्नी, सास सहित आठ नामजद आरोपियों पर हत्या, साक्ष्य मिटाने और षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड सेपोस्टमॉर्टम के बाद शव का पैतृक गांव रानी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राजेंद्र कुमार का विवाह करीब 11 वर्ष पहले आहोर के गोलिया निवासी ममता से हुआ था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण पिछले लगभग दस महीने से ममता अपने पीहर में रह रही थी। दंपती के दो बेटे और एक बेटी हैं।

22 जून को दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

परिजनों ने आरोप लगाया है कि 22 जून को दो युवक राजेंद्र कुमार को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां सारकी देवी ने रानी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

2 दिन बाद मिला शव

24 जून को आहोर थाना क्षेत्र के चरली-मंडला मार्ग के पास एक खेत में शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में शव की पहचान राजेंद्र कुमार के रूप में हुई।

आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने जानकारी दी कि विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी
कारवाई की जायेगी

Previous Post

धरना खत्मः मौताणे और सरकारी सहायता पर सहमति, मामा-भांजे का दो दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

Next Post

शहादत की रात पाली में गूंजा ‘या हुसैन’: अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए, आज शहर में निकलेगा ताजिया का जुलूस

Next Post
शहादत की रात पाली में गूंजा ‘या हुसैन’: अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए, आज शहर में निकलेगा ताजिया का जुलूस

शहादत की रात पाली में गूंजा 'या हुसैन': अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब दिखाए, आज शहर में निकलेगा ताजिया का जुलूस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page