• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संत समाज ने आरासना में दत्त भगवान मंदिर और देवपुरी आश्रम में हुई आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच की माग उठाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
संत समाज ने आरासना में दत्त भगवान मंदिर और देवपुरी आश्रम में हुई आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच की माग उठाई

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा तहसील के आरसना गांव में स्थित दत्त भगवान मंदिर और देवपुरी महाराज आश्रम में 2 जून को हुई आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। संत समाज ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

संत समाज ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आगजनी से आश्रम परिसर को भारी क्षति हुई है। इस घटना में राष्ट्रीय पक्षीमोर के अंडे और बच्चे, साथ ही खरगोश समेत कई जीव-जंतु जल गए। संतों का आरोप है कि घटना गंभीर होने के बावजूद अब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच धीमी गति से चल रही है।

संत समाज ने जिला पुलिस अधीक्षक से वर्तमान जांच अधिकारी को बदलने और मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर को भी सौंपा।

संत समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो देवपुरी महाराज के सानिध्य में संत समाज आमरण अनशन और आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Previous Post

गरासिया समाज का पहला महिला सम्मेलनः बाल विवाह रोकने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

Next Post

तखतगढ-मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

Next Post
तखतगढ-मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

तखतगढ-मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page