• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोयलवाव ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर सुगनीबाई के लिये बना वरदान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के कोयलवाव ग्राम में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर सुगनीबाई के लिये बना वरदान।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फोयलवाव में आयोजित शिविर में सुगनी बाई पानी स्वर्गीय केसा राम ने शिविर में शिविर प्रभारी बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा के समक्ष उपस्थित होकर अपनी व्यथा प्रकट की एवं स्वयं के लिए विधवा पेंशन व अपने बच्चों के लिए पालनहार योजना अन्तर्गत लाभ दिलवाने के लिए निवेदन किया गया जिस पर शिविर प्रभारी भोपाल सिह जोधा ने त्वरित रुप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी कैलाश कुमार को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। दस्तावेजों की जाँच के बाद सुगनी बाई एवं उनके बच्चों योजनाओं के लाभ हेतु पात्र पाए गए। सुगनी बाई को मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना (CMWPS) अन्तर्गत पेंशन स्वीकृत किया गया जिसका पीपीओ क्रमांक RJ-5-16552087 है।

साथ ही पालनहार योजनान्तर्गत उनकी दो पुत्रियो पुजा और कांता को शामिल किया गया। इस प्रकार सुगनी बाई को प्रतिमाह 1300 रुपये एवं उनकी प्रत्येक पुत्री को प्रतिमाह 1500 रुपये का लाभ प्राप्त होगा। सुगनी बाई ने शिविर प्रभारी एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

इस शिविर में 10 सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 5 पालनहार, 8 जन्म प्रमाण पत्र, 2 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। NFSA के 15 आवेदन लिए गए। जनधन योजना में 15 खाते खोले गए। -राजस्व विभाग द्वारा 2 बंटवारे, 136 के 2 प्रकरण, सम्मान जनक सुद्धिकरण 72, भागला पुणा एवं पाररिया ढाणी में नवीन ग्राम ग्राम पंचायत भवन हेतू जमीन आवरन के प्रस्ताव तैयार किए गए।

ग्राम पंचायत कोयलवाव में कचरा संग्रहण फेन्द्र (RRC) हेतु जमीन आंवटन के प्रस्ताव तैयार किए गए। कुरण चौराहे पर खसरा संख्या 3639/1990 में सामुदायिक शौचालय व सार्वजनिक प्याऊ हेतु जमीन आवंटन के प्रस्ताव तैयार किए गए। डिस्कॉम द्वारा 02 नये. विद्युत कनेक्शन व 06 म्वरान मीटर बदले गए।

व्यक्तिगत शौचालय के 04 आवेदन पत्र तैयार करवाये गए। पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना में 02 पॉलिसी का वितरण किया गया। पशुओ का उपचार दवाई पिलाना, टीकाकरण आदि कार्य किए गए।

सांस्थिकी विभाग द्वारा जनाधार में 15 संशोधन व एक जन्म प्रमाण पत्र हेतु अनुज्ञा प्रदान की गयी।

शिविर में बाली विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, नाना नायब तहसीलदार अचलाराम, डिस्कॉम सहायक अभियंता इंद्रजीत मीना, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता हिम्मत सिंह गेहलोत, प्रशासक बासु बाई, RI श्रवण कुमार, RGB बैंक मैनेजर मंथन भाटीया, ग्राम विकास अधिकारी रतन लाल गाडरी, परवारी मिथुन कलासुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ़ कांग्रेसियों का मनमुटाव कभी खत्म नहीं हो सकता,चौथे दिन मे फिर सामने आया गुटबाजी का असर

Next Post

पाली-5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौतः सदमे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी, बोले- भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

Next Post
पाली-5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौतः सदमे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी, बोले- भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

पाली-5 बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौतः सदमे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी, बोले- भगवान ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page