PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के टैगोर नगर स्थित एक निजी स्कूल में धुआं उठता देख लोगों ने फायर बिग्रेड को कॉल किया। स्कूल के रेकर्ड रूम में आग लगी थी। दमकलकर्मियों ने उसे बुझाया। स्कूल के हॉल में उनकी नजर पड़ी तो वहां रैली पर एक युवक लटका नजर आया। सूचना पर कोतवाली थाने के ASI जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान टैगोर नगर सरस्वती स्कूल के पास रहने वाले 30 वर्षीय राघवेन्द्र पुत्र एसएन शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की।स्कूल में पिछले छह-सात सालों से कार्यरत
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक इसी स्कूल में ऑफिसर वर्क का काम करता था। जो पिछले छह-सात सालों से इसी स्कूल में काम कर रहा था। बुधवार रात को वह स्कूल में आया और यहां कार्यरत स्टॉफ को बोला कि वह यहां सो जाएंगा। सुबह उसकी पत्नी ने कॉल तो उसने कॉल नहीं उठाया। ऐसे में स्कूल पहुंची तो धुंआ उठता देखा। इतने में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और डिस्कॉम में कॉल कर लाइट की सप्लाई बंद करवाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने रेकर्ड रूम में लगी आग को बुझाया। आग से डीवीआर भी जल गया।मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
मृतक की मां और पत्नी इस हादसे के बाद टूट गई। बेटे की बॉडी देख वृद्ध मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जिसे देख मृतक की पत्नी भी रोने लगी। साथ आए लोगों ने दोनों को संभाला।
आग कैसे लगी, स्कूल में फंदे पर क्यों लटका पुलिस जुटी जांच में
मृतक ने स्कूल में आग फंदा क्यों लगाया ? रेकर्ड रूम जला या उसे जलाया गया। सुसाइड करने की वजह क्या रही? जैसे कई सवाल है। जिनका खुलासा पुलिस पड़ताल के बाद ही हो पाएंगा।

