PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव लटका देख पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और मॉर्च्यूरी में रखवा दिया।
घटना चंडावल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव में बुधवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने गांव के बाहर पेड़ पर युवक को फंदे से लटके हुए देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा। चंडावल थाना प्रभारी अमराराम मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान बोयल गांव निवासी रमेश सुथार (35) पुत्र कालूराम सुथार के रूप में हुई है। रमेश सोजत रोड पर किराए से रहकर ड्राइवर और फोटोग्राफी का काम करता था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश कुछ समय से पारिवारिक कारणों से परेशान था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
पुलिस ने मृतक के शव को चंडावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

