• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

11 बहनों के इकलौते भाई का होगा दीक्षा महोत्सवः 27 जून को सिरोड़ी में होगा समारोह, 13 साल पहले बहन ने भी ग्रहण की थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
11 बहनों के इकलौते भाई का होगा दीक्षा महोत्सवः 27 जून को सिरोड़ी में होगा समारोह, 13 साल पहले बहन ने भी ग्रहण की थी

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-रेवदर के सिरोड़ी में संयम जीवन ग्रहण करने वाले हर्षित जितेन्द्र संघवी का जिनवर पथ प्रयाण का रत्नत्रयी

महामहोत्सव शुक्रवार को गुरु भगवंतो के मंगल प्रवेश के साथ शुरु होगा। 11 बहिनो का एकमात्र भाई “हर्षित संघवी” 30 वर्ष की आयु मे दीक्षा ग्रहण करने जा रहा है। हर्षित को श्री पावापुरी तीर्थ मे सूरीमंत्र आराधक आचार्यदेव रविरत्नसूरीजी एवं आचार्य जयेशरत्नसूरीजी ने सिरोडी गृह गांव मे 27 जून को दीक्षा दिलाने का मूर्हत दिया था।दादा – दादी ने किया स्वागत

दादाजी संघवी शांतिलालजी पूनमचंदजी एवं दादी लीला बेन संघवी की तरफ से गांव मे वरघोडा निकाल कर गाजते बाजते हर्षित का भावभरा स्वागत-अभिनंदन किया गया, जिससे

गांव मे माहौल धर्ममय हो गया। 11 बहिनो मे से 1 बहन ने 13 वर्ष पहले दीक्षा लेकर वो साध्वी बनी थी, जिनका नाम है श्रुतरेखाश्रीजी।ज्ञान, दर्शन, चारित्र को समझा और जाना

अहमदाबाद एवं सिरोडी मे दवाई व्यवसाय करने वाले हर्षित संघवी का परिवार एक धार्मिक परिवार होने से उसके जीवन मे शुरु से धार्मिक संस्कार आने से उनका मन धर्म मे बस गया और उन्होने जैन धर्म को समझने और जानने के लिए पंच प्रतिक्रमण, चार प्रकरण, त्रण भाष्य, 2 कर्म ग्रन्थ, वैराग्य शतक, संस्कृत ग्रन्थों का, इन्द्रिय पराजय शतक, प्रशमरति, श्रमण क्रिया सूत्रो का व्यापक अध्ययन किया। चारित्र आराधना के लिए उपधान तप, 64 प्रहरी पौषध, विहार यात्रा, न्वाणु की यात्रा एवं छरि पालित संघ यात्राएं की। दर्शन चारित्र के लिए उसने श्रीशंत्रुजयजी, गिरनारजी, शंखेश्वरजी, सम्मेदशिखरजी एवं अर्बुदगिरी महातीर्थ, 199 कल्याणक भूमि, कुलपार्कजी सहित अनेक तीर्थो की यात्रा कर उन भूमियों की स्पर्शना कर परमात्मा के दर्शन कर उनके बारे में जाना। दीक्षा के पूर्व सिंद्धितप, वर्धमान तप की 17 ओली, भक्तामर तप, ग्यारह, आठ एवं छः उपवास की तपस्या कर तप को जाना।कल से शुरू होगा महामहोत्सव

इस त्रिदिवसीय महोत्सव के पहले दिन प्रातः 7 बजे गुरु भगवंतो का प्रवेश सामैया, 9 बजे शक्रस्तव अभिषेक, दोपहर 1 बजे मामा लाव्या मामेरो कार्यक्रम, 2 बजे हल्दी, शाम 4 बजे श्रमण वेश रंगने का कार्यक्रम, गीत-सांजी-मेहंदी, शाम 7:30 बजे जिनवर जुहार एवं आरती, रात 8 बजे बांदोली एवं 8:30 बजे माता-पिता वंदनावली कार्यक्रम होगा।

Previous Post

पिंडवाड़ा-नकली सोने को असली बताकर ठगी की फिराक में था, नाकाबंदी में पकड़ा गया

Next Post

सांडिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शवः पारिवारिक कारणों से परेशान था, सोजत रोड पर किराए से रहता था

Next Post
सांडिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शवः पारिवारिक कारणों से परेशान था, सोजत रोड पर किराए से रहता था

सांडिया में पेड़ से लटका मिला युवक का शवः पारिवारिक कारणों से परेशान था, सोजत रोड पर किराए से रहता था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page