• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-नकली सोने को असली बताकर ठगी की फिराक में था, नाकाबंदी में पकड़ा गया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-नकली सोने को असली बताकर ठगी की फिराक में था, नाकाबंदी में पकड़ा गया

PALI SIROHI ONLINE

पिंडवाड़ा-डीएसटी और पिंडवाड़ा थाना पुलिस ने नकली सोने के जेवर बेचकर लोगों को ठगने की फिराक में घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकली सोने की चेन, चांदी के सिक्के, 25 हजार रुपए नकद, छह मोबाइल फोन बरामद किए।

वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में पिंडवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र कुमार सिरवी और डीएसटी टीम ने मोरस के पास विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आकोली बागरा निवासी खेताराम पुत्र स्वरूपाराम बाइक पर सवार होकर उदयपुर से सिरोही की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने मोरस के पास संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से नकली सोने की चेन, चांदी के सिक्के, 25 हजार रुपए नकद, विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली सोने को असली बताकर भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम का लालच देकर ठगने की योजना बनारहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर प्रवृत्ति का है। वह पूर्व में भी इस तरह की ठगी की वारदातों में शामिल रहा है। फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर उसके नेटवर्क, संभावित साथियों, पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित बड़ी ठगी की वारदात टल गई।

Previous Post

काछोली में दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश

Next Post

11 बहनों के इकलौते भाई का होगा दीक्षा महोत्सवः 27 जून को सिरोड़ी में होगा समारोह, 13 साल पहले बहन ने भी ग्रहण की थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page