• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडला के पास खेत में मिला रानी गाव के युवक का शवः मां बोली-बाइक पर ले गए दे दो युवक, घर नहीं लौटा तो पुलिस के पास पहुंची

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0
मंडला के पास खेत में मिला रानी गाव के युवक का शवः मां बोली-बाइक पर ले गए दे दो युवक, घर नहीं लौटा तो पुलिस के पास पहुंची

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

आहोर-जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के मंडला गांव के पास एक खेत में 25 साल के युवक का शव मिला। घटना की सूचना पर आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। युवक की पहचान पाली के रानी गांव निवासी राजूराम (25) के रूप में हुई।

बाइक पर आए दो लोग अपने साथ लेकर गए

राजूराम की मां सारकी देवी ने बताया- राजूराम अपनीससुराल गोलियां-चादराई (आहोर) में था। सोमवार को दो लोग बाइक पर आए और काम का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद राजूराम वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मां ने रानी थानें दर्ज कराई रिपोर्ट

राजूराम के घर नहीं लौटने पर उसकी मां सारकी देवी ने सोमवार को रानी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान अगले दिन मंडला गांव के पास खेत में शव मिलने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही आहोर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए।

जांच में जुटी पुलिस

आहोर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया- युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे कीकानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Previous Post

रानी-खरौकड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह की दुर्घटना में मौत

Next Post

काछोली में दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश

Next Post
काछोली में दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश

काछोली में दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page