PALI SIROHI ONLINE
सड़क दुर्घटना में युवक सुरेन्द्र सिंह की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
नगराज वैष्णव
रानी/खरोंकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरोंकड़ा निवासी किशोर सिंह राजपुरोहित के पुत्र सुरेन्द्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर जा रहा था, तभी सामने से आ रही टाटा 407 वाहन से उसकी टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद घायल युवक को तत्काल रानी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों में शोक की लहर फैल गई। घटना को लेकर क्षेत्र में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


