• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ढालोप में बुजुर्ग दंपती पर पत्थर बरसाएः वृद्ध महिला का सिर फटा, 9 टांके लगाने पड़े

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में घर के बाहर खुले में सो रहे बुजुर्ग दंपती पर रात को अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। उनके चिल्लाने पर छत पर सो रहे परिवार के लोग उठे तो बदमाश भाग गए। इस घटना में पत्थर लगने से बुजुर्ग महिला के सिर में चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले गए। जहां उनके सिर पर 9 टांके लगाए गए।

घटना पाली जिले देसूरी थाना क्षेत्र के ढालोप गांव में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की है। घटना को लेकर देसूरी थाने में ढालोप निवास सागरसिंह ने रिपोर्ट दी।घर के बाहर सो रहे थे बुजुर्ग दंपती

रिपोर्ट में बताया- मंगलवार रात को उसकी माता दरिया कंवर (60) और पिता घीसू सिंह (63) गर्मी होने के कारण घर के बाहर खुले में सो रहे थे। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे।

रात करीब दो बजे माता-पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठे तो देखा कि उनकी मां दरिया कंवर के सिर से खून बह रहा था।सिर में 9 टांके लगाने पड़े

चारपाई के आस-पास पत्थर पड़े थे। रात को अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके, इसके चलते उनकी मां के सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए नाडोल हॉस्पिटल ले गए। जहां उनके सिर पर हुए घाव पर 9 टांके लगाए गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट लेकर जांच शुरू की। ताकि पता चले कि पत्थर फेंकने वाले कौन थे।

Previous Post

भंदर-सेंदला मार्ग पर सेवा का अनूठा उदाहरण, निशुल्क शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजन

Next Post

कोठार ग्राम में सती मां का वार्षिक मेला व भजन संध्या का हुआ आयोजन

Next Post
कोठार ग्राम में सती मां का वार्षिक मेला व भजन संध्या का हुआ आयोजन

कोठार ग्राम में सती मां का वार्षिक मेला व भजन संध्या का हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page