PALI SIROHI ONLINE
मुंडारा आशापुरा माता भक्त प्यारीबाई मूर्ति अनावरण व 136वां ध्वजारोहण गुरुवार को
मुंडारा।भीटवाडा-रानी मार्ग स्थित आशापुरा माताजी मंदिर मुंडारा में गुरुवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में गुरुवार को मंदिर शिखर पर ध्वजा चढाई जाएगी। मंदिर शिखर पर 136 वर्षों से निर्बाध ध्वजा भंडारी परिवार द्वारा चढ़ाई जा रही है
मंदिर परिसर में ही आशापुरा माताजी भक्त प्यारीबाई भंडारी की मूर्ति का अनावरण भी किया जाएगा।शाम को एक शाम आशापुरा माताजी के नाम भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया है।
प्रकाश भंडारी व नलिन जैन ने बताया कि गुरुवार को शिखर पर ध्वजारोहण व मूर्ति समारोह की अध्यक्षता डॉ.सुकनराज भंडारी करेगे।एवं पाली सांसद पी पी चौधरी, ग्रामीण विकास, पंचायत राज व आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, बाली विधायक व पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत,ठा.सुरेंद्रसिंह करणोत,ग्राम पंचायत मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव मुख्य अतिथि होंगे।
इस अवसर पर महाआरती भी होगी।समारोह में आबूधाबी,लंदन,जापान से प्रवासी बंधु भी शिरकत करेंगे।समारोह को लेकर सभी तैयारियों को अंतरिम रूप दे दिया गया है।


