PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले में पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के मालेरा गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसा, भूरी नाड़ी, मालेरा निवासी राजूराम (25) पुत्र सोमाराम गरासिया ने अपने खेत में लगे बेर के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
युवक का शव पेड़ पर लटका देख गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौके पर जमा हो गए। घरट प्रशासक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोरस पुलिस चौकी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया।
पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाकर पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

