PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड | राडा जाम्बुडी गांव में मौताणा की मांग को लेकर
एक परिवार ने कोर्ट में इस्तगासा पेश किया। इसके बाद थाने में मामला दर्ज हुआ। चौपली पुत्री खुमा गरासिया ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि 2 माह पहले मसरी पुत्री साबुरा की मृत्यु हुई थी। इसी बात को लेकर उसके भाइयों पर मसरी की मौत का झूठा आरोप लगाया है। मौताणा की मांग को लेकर परिवार को परेशान किया जा रहा है। महिला ने बताया कि गांव के 14 लोग कई दिनों से मौताणा देने का दबाव बना रहे हैं।
रिपोर्ट में आरोप है कि नामजद लोगों ने 10 मई को उसके घर में घुसकर मारपीट की। तोड़फोड़ की। लूटपाट की। गांव छोड़ने की धमकियां दीं। महिला ने बताया कि आरोपियों ने परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर रखा है। गांव के सरकारी कुएं से पानी भरने नहीं दिया जा रहा।


