PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल
पुलिस थाना तखतगढ़ की बड़ी सफलता चोरी की वारदात का खुलासा, महिला गैंग की 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार,कोसेलाव स्थित बर्तन की दुकान में हुई चोरी का किया पर्दाफाश।वारदात में शामिल महिला गैंग की 4 शातिर सदस्य गिरफ्तार।पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार, माल बरामदगी एवं अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान जारी।
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देधान में, चैनसिंह महेचा अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं जितेन्द्रसिह आरपीएस वृताधिकारी, वृत सुमेरपुर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी शैतानसिह निपु के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः प्रार्थी भुदाराम पुत्र दुदाराम निवासी-दौलपुरा हाल कोसेलाव, तहसील सुमेरपुर, जिला पाली ने थाना उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 08.04.2026 को दोपहर के 1.50 से 2.05 पी.एम के बीच मेरी दूकान पर चार अज्ञात औरते आई व मुझे बर्तन बताने का कहा व बातो में उलझाकर कासी की थालीयां व कटोरीया (वजन करीबन 40 किलो) चोरी करके ले गई वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण स 75/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसधान हवाले श्री हंसराज सउनि के किया गया।
किये गए प्रयासः थानाधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीके व तकनिकी सहायता से नकबजनी की वारदातों में वांछित मुलजिम को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के मुलजिमानो द्वारा कासे के बर्तन चोरी करने की वारदात स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया मुलजिमानों से माल मशरूका बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। मुलजिमानों द्वारा अन्य चोरी/नबकजनी की वारदातों के बारे पुछताछ जारी है।
गठित टीमः-
1.शैतान सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़, पाली।
2. हंसराज सउनि पुलिस थाना तखतगढ़, पाली।
3.भवरलाल कानि 1365 पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
4.महेन्द्र कुमार कानि 1847 पुलिस थाना तखतगढ़, पाली।
5 श्रवण कुमार जाखड कानि 1400 पुलिस थाना तखतगढ़, पाली।
6. सांवलाराम सैन कानि 203 पुलिस थाना तखतगढ़, पाली।
7. विमला मकानि 1529 पुलिस थाना तखतगढ़, पाली।
8. मंजु मकानि 1512 पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
1.रईसा पत्नी बलवंत उम्र 38 साल निवासी मसुरिया जोधुपर पुलिस थाना देवनगर जोधपुर
2 मौसमी पत्नी राजेश उम्र 49 साल निवासी मसुरिया जोधुपर पुलिसथाना देवनगर जोधपुर आयुक्तालय
3. पिंकी पत्नी पप्पुराम उम्र 35 साल निवासी मसुरिया जोधुपर पुलिस थाना देवनगर जोधपुर आयुक्तालय
4. कमला पत्नी भवानी उम्र 38 साल निवासी मसुरिया जोधुपर पुलिसपुलिस थाना देवनगर जोधपुर आयुक्तालय


