• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-घर के बाहर बैठी-वृद्धा की सोने की कंठी लूट भागे-बदमाशः एक बाइक पर आए चार बदमाशें ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में खिंवाड़ा थाना के डायलाना में जीजीवड़ आईमाता धाम में एक बाइक पर आए चार बदमाशों ने मंगलवार को घर के बाहर आंगन में बैठी वृद्धा की सोने की कंठी लूटकर फरार हो गए।

पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। कैमरे में दो बाइक पर चार संदिग्ध युवक भागते हुए नजर आ रहे है। पुलिस तलाश में जुटी है।घर के बाहर बैठी थी बुजुर्ग

जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के डायलाना के जीजीवड़ आईमाता धाम क्षेत्र में मंगलवार को 75 साल की हीरबाई पत्नी घीसाराम जीजीवड़ स्थित आई माता मंदिर के सामने स्थित अपने घर के आंगन में बैठी थी। इस दौरान एक बाइक पर चार युवक आए। वृद्धा को बातों में उलझाया फिर मौका देख उनके गले में पहनी सोने की कंठी लूटकर फरार हो गए।

चिल्लाने पर भीड़ इक्कठा हुई

वृद्धा के चिल्लाने पर गांव वाले एकत्रित हुए। सरपंच राजूसिंह ने पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज में दो बाइक पर चार संदिग्ध नजर आ रहे है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Previous Post

पाली-दूध लेने जा रहा मजदूर अचानक सड़क पर गिरा, मौतः चार साल से एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

Next Post

चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज में कार्य हुआ पूरा, दोपहर 2 बजे आवागमन के लिए खोला जाएगा, ग्रामीण बोले ओवरब्रीज की मांग जारी,विधायक ने भी दुदनी चामुंडेरी में ओवरब्रिज बनाने को लेकर रेल मंत्री को दिया था ज्ञापन

Next Post

चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज में कार्य हुआ पूरा, दोपहर 2 बजे आवागमन के लिए खोला जाएगा, ग्रामीण बोले ओवरब्रीज की मांग जारी,विधायक ने भी दुदनी चामुंडेरी में ओवरब्रिज बनाने को लेकर रेल मंत्री को दिया था ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page