PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। वह दूध लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह अचानक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया।
जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मजदूर दूध लेने निकला था
जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र के निवासी नारायणसिंह (45) पुत्र भोजासिंह पिछले चार साल से शहर के मंडिया रोड क्षेत्र की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह फैक्ट्री में बने एक कमरे में रह रहा था। मंगलवार सुबह फैक्ट्री से बाहर वह दूध लेने के लिए निकला। अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह नीचे गिर गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
उसे तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। अधेड़ की मौत हार्ट अटैक से हुई है या कारण कुछ और है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा होगा।


