• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देसुरी बाली पुलिस ने फार्म हाउस पर फायरिंग कर भागे 7 युवकों को पुलिस ने महज 24 घण्टे की भीतर दबोचा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पारस चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी उरजाराम उनि एवं  परबंतसिह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृम्व पदमपुरा गांव में फायरिंग कर भागे बदमाशो की दस्तयाबी हेतु टीमो को गठन किया गया। देसूरी और बाली पुलिस की ‘गठित संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिरों से लगातार संपर्क कर मिली सटीक सूचना के आधार पर जगह जगह तुरंत प्रभाव से दबिशे दी। उच्च अफसरान तथा सर्कल टीम के बेहतरीन आपसी तालमेल और मुस्तैदी के चलते आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला और उन्हें 24 घंटे के भीतर सात आरोपियो को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियो से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है एवं तथा शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

> गठित टीम :-
1परबतसिह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना बाली मय टीम
2 उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी मय टीम

घटना का सारांश

दिनांक 21.06.2026 को प्रार्थी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सुरजभान सिंह जी राजपुत निवासी पदमपुरा पीएस देसुरी ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पुत्र जसाराम निवासी रडावा पीएस बाली एवं उसके अन्य साथियो द्वारा गांव पदमपुरा मे भोजराजसिंह के बेरे पर स्वयं के साथ फायरिंग एवं जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट पेश की चूंकि आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पुलिस थाना बाली का हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर बदमाश भी है तथा पुलिस थाना बाली मे आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सुरेश के विरूध्द 18 प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01 सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पुत्र जसाराम उम्र निवासी रडावा पीएस बाली
02 सुमित पुत्र अमित उम्र 21 साल निवासी बाली पीएस बाली जिला पाली
03 जितेन्द्र पुत्र समाराम उम्र 33 निवासी कोट बालियान पीएस बाली जिला पाली
04 जेठाराम पुत्र केशाराम उम्र 36 साल निवासी रडावा पीएस बाली जिला पाली
05 रोहित पुत्र लेखराज 24 निवासी बाली पीएस बाली जिला पाली
08 हरीश पुत्र जेठाराम उम्र 30 साल निवाली बाली पीएस बाली जिला पाली
07 दीपक पुत्र जेठपुरी उम्र 25 साल निवासी श्रीसेला पुलिस थाना फालना जिला पाली

Previous Post

बीजापुर में सोंलकी का राजस्व विभाग के आरआई के पद पर पदस्थापन होने व राठौड के पटवारी के पद पर जोइन करने पर हुआ स्वागत

Next Post

तस्करों ने नाकाबंदी देख स्कॉर्पियो भगाई, पुलिस पर फायरिंग कीः टायर फटा तो सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए; 288 किलो डोडा-चूरा बरामद

Next Post
तस्करों ने नाकाबंदी देख स्कॉर्पियो भगाई, पुलिस पर फायरिंग कीः टायर फटा तो सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए; 288 किलो डोडा-चूरा बरामद

तस्करों ने नाकाबंदी देख स्कॉर्पियो भगाई, पुलिस पर फायरिंग कीः टायर फटा तो सड़क किनारे छोड़कर फरार हुए; 288 किलो डोडा-चूरा बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page