• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नेतरा में 4.55 करोड़ में बनेगी तीन सड़के: ग्रामीणों ने मंत्री जोराराम कुमावत का किया अभिनंदन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेतरा गांव में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के लिए 4.55 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री कुमावत के प्रयासों से नेतरा से पराखिया, पराखिया से बिरोलिया और नेतरा से वराही माता मंदिर तक सड़क निर्माण के कार्यों को मंजूरी मिली है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।तीन सड़क निर्माण कार्यों के लिए मिली मंजूरी

ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से क्षेत्र में 4.55 करोड़ रुपए की लागत से तीन सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। इसके तहत नेतरा से पराखिया तक सड़क निर्माण के लिए 1.35 करोड़ रुपए, पराखिया से बिरोलिया तक सड़क निर्माण के लिए 2.75 करोड़ रुपए तथा नेतरा से वराही माता मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए 45 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

वराही माता मंदिर पहुंचने में होती थी परेशानी

इस मौके पर मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि वराही माता मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी के सामने रखा गया था। इसके बाद इन सड़कों के लिए बजट मंजूर किया गया।

ग्रामीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दीजाएगी।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य करण सिंह राजपुरोहित नेतरा, नरपत सिंह राजपुरोहित, शेषमल राजपुरोहित, जिला कार्यालय सह मंत्री लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, उपसरपंच जगदीश सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठकः कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन पर की चर्चा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Next Post

पाली- कुत्तों ने 12 लोगों को काटाःज्यादातर बच्चों पर हमला, लोग बोले- निगम डॉग्स पकड़े

Next Post

पाली- कुत्तों ने 12 लोगों को काटाःज्यादातर बच्चों पर हमला, लोग बोले- निगम डॉग्स पकड़े

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page